Skip to main content

India vs Pakistan भारत vs पाकिस्तान 23 October रविवार 1:30 बजे | किसकी जीत, किसकी हार

 India vs Pakistan भारत vs पाकिस्तान 23 October रविवार 1:30 बजे | किसकी जीत, किसकी हार





चिरपरिचित प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउन्ड पर 23 October 2022, रविवार दोपहर 1:30 बजे T20 World Cup का मैच खेला जायेगा | यह मैच बहुत ही हाई वोल्टेज मैच होगा, जिसका दोनों देशों के दर्शकों के साथ साथ पूरी दुनिया बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है। आईये दोनों देशों के द्वारा घोषित टीमों पर एक नज़र डालते हैं ।






Team India : Positive and Negative


Positive :

भारत की सबसे बड़ी मजबूती उसकी बल्लेबाजी है। रोहित शर्मा, केएल राहुल दुनिया के टॉप सलामी बल्लेबाज माने जाते हैं। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी फॉर्म वापस पा ली है और टी-20 वर्ल्ड कप में तो यह खिलाड़ी 76 की औसत से रन बनाता है। चौथे नंबर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी कमाल की फॉर्म में हैं। 2022 में उन्होंने 184.56 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। प्रैक्टिस मैचों में राहुल एवं सूर्यकुमार ने गजब की फार्म दिखायी है । हार्दिक पंड्या फिनिशर की भूमिका शानदार तरीके से निभा रहे हैं तथा गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है । भारतीय टीम इस समय टी-20 में नंबर-वन है।

 Negative :

भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी तेज गेंदबाजी है। डेथ ओवरों में विरोधी टीम पर अंकुश नहीं लगा पाना है। जसप्रीत बुमराह भी टीम में नहीं हैं। उनकी जगह शामिल किए गए मोहम्मद शमी कोरोना से रिकवर होकर आ रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 3 विकेट लेकर शमी ने अपने इरादे जाहिर कर दिये हैं । 2021 के वर्ल्ड कप के बाद शमी ने एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है। ऐसे में बड़ा लक्ष्य देने के बावजूद उसका बचाव नहीं कर पाना टीम की कमजोर कड़ी साबित हो सकती है।


पाकिस्तान : Positive and Negative


Positive :

कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की सलामी जोड़ी पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत है। रिजवान टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं। शाहीन शाह आफरीदी की अगुआई में तेज गेंदबाजी आक्रमण भी शानदार है। मोहम्मद नवाज और शादाब खान स्पिन ऑलराउंडर हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड में खेली त्रिकोणीय सीरीज का खिताब भी पाकिस्तान ने जीता है।

 Negative :

बल्लेबाजी में बाबर और रिजवान पर अधिक निर्भरता चिंता का विषय है। मध्यक्रम कमजोर होने से पाकिस्तान की बल्लेबाजी में गहराई नहीं है। इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, आसिफ अली तेज गति से रन नहीं बना पा रहे हैं। फखर जमान चोट से उबर रहे हैं।

मैच से पहले Final Playing Eleven जानने के लिए तथा Fantasy क्रिकेट में Grand लीग जीतने के लिए आप हमारे Social Media Handles को Join करें ।

Facebook Page : Join

Telegram चैनल : Join










Comments

Popular posts from this blog

Best T20 Matches of All Time

  Best T20 Matches of All Time प्रस्तावना : Twenty20 या T20 क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप है। 2003 में इस प्रारूप की शुरुआत के बाद से ही विश्व स्तर पर क्रिकेट के खेल की लोकप्रियता बढ़ी है , तथा साथ ही साथ क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट के खेल के प्रति उत्साह एवं उमंग में भी अभूतपूर्व वृद्धि  हुई  है। फटाफट क्रिकेट के इस प्रारूप के कुछ best t20 matches ने ऐसे अविस्मरणीय पल दिये  हैं , जो  क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा दिलोदिमाग में ताजा रहते हैं। ऐसे ही अद्भुत एवं best  t20  matches of  all   time के खजाने में से हम आपके लिए 5 बेहतरीन t20 मैच ( 5 best t20  match ) लेकर आये  हैं।           तो  आइये यादों की बारात में एक बार फिर शामिल होते हैं..... Top 5 Best T20 Matches 5. India vs West Indies – August 2016 T20 क्रिकेट  में वेस्टइंडीज टीम अपने big hitters एवं ताकतवर खिलाड़ियों के बलबूते एक अलग  ही मुकाम रखती है।  फ्लोरिडा के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज टीम ब...

T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, ये 11 खिलाड़ी होने चाहिये आपकी टीम में ।

 T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, ये 11 खिलाड़ी होने चाहिये आपकी टीम में । T20 World Cup 2022: टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार , 23 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे मेलबोर्न में खेला जाना है। T20 World Cup 2022: टी 20 विश्व कप शुरू हो चुका है। इस साल का विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। विश्व कप में सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच का सभी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । दोनों टीमों के बीच यह मैच मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच 23 अक्टूबर को खेला जाना है। लेकिन इस मैच के होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। बारिश कर सकती मज़ा किरकिरा टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच मेलबोर्न में 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। लेकिन 23 अक्टूबर को मेलबोर्न में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मेलबोर्न में 20 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक बारिश होने की आशंका है। ऐसे में इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट सकता है। वेदर फोरकास्ट के अनुसार 23 अक्टूबर को बार...